मारपीट में पांच पर केस
सरदूलगढ़।
गांव जटाणा कोठे में कुछ व्यक्तियों ने एक व्यक्ति की मारपीट करने को लेकर सरदूलगढ़ पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को गांव जटाणा कोठे वासी तरसेम सिंह ने बताया कि उसका अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद कुछ व्यक्तियों ने उससे मारपीट की। पुलिस ने गुरदीप सिंह, बब्बू व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।