फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच के घर से सोना व

विज्ञापन
विज्ञापन
सरपंच के घर से गहने और नकदी चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सरदूलगढ़। गांव झंडा में शनिवार रात चोर गांव के पूर्व सरपंच रछपाल सिंह के घर से 35 तोले सोने के गहने और एक लाख की नकदी उड़ा ले गए।
पीड़ित रछपाल सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार समेत घर में सोए थे। जब सुबह चार बजे उठकर देखा तो कमरे के अंदर रखी अलमारी के दरवाजे टूटे पड़े थे और सामान बिखरा हुआ था। चोर रात को गली के साथ लगती बारी तोड़कर अंदर दाखिल हुए और घर में रखे दो लड़कियों के विवाह के तकरीबन 35 तोले सोने के गहने वह एक लाख रुपये की नकदी चोरी करके ले गए। जांच अफसर सहायक थानेदार दीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें