फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

450 गट्टे गेहूं गायब, ठेकेदार व कैंटर चालक पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
450 बोरी गेहूं गायब, ठेकेदार व कैंटर चालक पर केस
विज्ञापन

फाजिल्का। गांव जोड़की अंधेवाली के खरीद केंद्र से 450 गट्टे गेहूं लेकर मार्कफैड के गोदाम के लिए रवाना हुए ट्रक रास्ते में ही गायब होने के मामले में मार्कफैड अधिकारियों ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने ठेकेदार व अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार मार्कफैड शाखा फाजिल्का के डीएम गुरमन प्रीत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि 20 अप्रैल को मार्कफैड गेहूं खरीद केंद्र गांव जोड़की अंधेवाली में गेहूं के 450 बैग जिसका वजन करीब 225 क्विंटल होगा, जो कैंटर पर लोड करके मार्कफैड फाजिल्का पहुंचाने के लिए रवाना हुआ था। लेकिन गोदाम में नहीं पहुंचा। खरीद केंद्र से फाजिल्का मार्कफैड तक गेहूं पहुंचाने की जिम्मेदारी मै. गुंबर एंटरप्राइजेज ट्रांसपोर्ट ठेकेदार निशांत गुंबर की बनती थी लेकिन उसने कैंटर ड्राइवर के साथ मिलकर गेहूं के 450 बैग को खुर्दबुर्द कर दिया। पुलिस ने ठेकेदार निशांत गुंबर व कैंटर संचालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें