गैंगस्टर विक्की ढोली समेत सात पर केस दर्ज
बरनाला। थाना महिलकलां की पुलिस ने घर में घुसकर एक व्यक्ति कातिलाना हमला करने के आरोप में गैंगस्टर विक्की ढोली सहित उसके सात व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी अनायत खां ने बताया कि मनजिंदर सिंह निवासी कलसियां, जिला लुधियाना ने शिकायत दी कि वह शराब के ठेके पर काम करता है। वह अपने घर कस्बा महिलकलां में था। इस ौदरान गैंगस्टर विक्की ढोली ने साथी होशियार सिंह निवासी ढींगा हरियाणा, सिकंदर सिंह निवासी ढूडीके मोगा, सुखचैन सिंह निवासी महिलकलां, ज्ञानी निवासी संघेडा, सोनी खां, बूटा खां निवासी भदौड़ के साथ घर घुसकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। उसने बताया कि शराब के ठेकेदारों की आपसी लड़ाई है और एक गुट की मदद गैंगस्टर बिक्की ढोली करता है। सहायक थानेदार अनायत खां ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।