फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बधनी कलां में अबोहर नहर ब्रांच से तैरती मिलीं मानसा के प्रेमी जोड़े की लाशे

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन


नहर में मिली मानसा के प्रेमी जोड़े की लाशें
शवों की कलाई आपस में दुपट्टे से बंधी थी
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
बधनी कलां पुलिस ने मानसा के युवा प्रेमी जोड़े की लाशें वीरवार को अबोहर नहर ब्रांच में से बरामद की हैं। यह प्रेमी जोड़ा चार दिन से लापता था। स्थानीय सिविल अस्पताल में मृतक प्रेमी जोड़े का धारा 174 सीआरपीसी तहत पोस्टमार्टम कराया गया। केस की जांच कर रहे एएसआई हरविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली थी कि बधनी कलां से गुजरने वाली अबोहर नहर ब्रांच में लड़के और लड़की के शव दिखे हैं। वह तुरंत मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से दोनों शव बाहर निकाले। लड़का लड़की ने एक दूसरे की कलाई दुपट्टे से बांधी हुई थी। इस मौके पर मृतक लड़के की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान शिवपाल सिंह (19) निवासी गांधी नगर, मानसा के तौर पर हुई। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में लाए और थाना सिटी पुलिस ने मानसा पुलिस को भी सूचित किया। सिविल अस्पताल में मानसा की महिला काउंसलर करनैल कौर के पति मघ्घर सिंह ने बताया कि मृतक लड़की मानसा की रहने वाली है। मृतक लड़का लड़की दोनों दलित परिवार से संबंध रखते हैं और रिहायश भी एक दूसरे के घरों के पास ही है। उन्होंने बताया कि मृतक शिवपाल सिंह के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि शिवपाल सिंह बीते रविवार को अपने घर से पीर बाबा लाडी शाह, नकोदर मेले पर जाने की बात कह कर घर से एक हजार रुपये लेकर गया था। इस के बाद वह घर नहीं लौटा। केस की जांच कर रहे एएसआई हरविंदर सिंह ने बताया कि दोनों लड़का लड़की के वारिसों के बयान दर्ज करके धारा 174 सीआरपीसी के तहत पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

फोटो कैप्शन - बधनी कलां में अबोहर नहर ब्रांच से बरामद मृतक प्रेमी जोड़े के शव एवं जायजा लेते पुलिस अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें