फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थ बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायती जमीन खोदकर नशीली गोलियां, शराब बरामद
विज्ञापन

बरनाला। पुलिस ने गांव हरीगढ़ की पंचायती जमीन खोदकर उसमें से 750 नशीली गोलियां और एक शराब की बोतल निकाली है। सीआईए स्टाफ बरनाला के सहायक थानेदार गुरबचन सिंह ने बताया कि वह गांव हरीगढ़ में गश्त पर थे। इस दौरान उनको सूचना मिली कि गांव हरीगढ़ की पंचायती जमीन में 750 नशीली गोलियां एवं शराब की बोतलें किसी ने दबा रखी हैं। सहायक थानेदार ने बताया कि सूचना के आधार पर जब पंचायती जमीन खुदवाई गई तो जमीन में से 750 नशीली गोलियां एवं एक बोतल शराब की बरामद हुई। थानेदार गुरबचन सिंह ने बताया कि नशीली गोलियां व शराब की बोतल कब्जे में लेकर अज्ञात व्यक्ति खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थाना सिटी बरनाला के हवलदार दर्शन सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान अनाज मंडी में जब सूचना पर महिला रजी पुभी मिट्ठू रान की चेकिंग की तो उसके कब्जे से 10 बोतलें अवैध शराब की बरामद हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें