फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली नेत्री पर पुलिस मुलाजिम की वर्दी फाड़ने तथा हाथोपाई करने का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने पर अकाली नेत्री गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस के मामले का बताया झूठा
अमर उजाला ब्यूरो
मोरिंडा।
मोरिंडा में अकाली दल की एक नेत्री के पति को गिरफ्तार करने आए दो पुलिस मुलाजिमों के साथ हाथापाई करने तथा उनकी वर्दी फाड़ने के आरोप में पुलिस ने अकाली नेत्री को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मोरिंडा पुलिस के दो मुलाजिम हवलदार जसविंदर सिंह तथा कश्मीर सिंह वार्ड नंबर चार वासी इकबाल खान के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में उसे गिरफ्तार करने गए थे। पुलिस का कहना है कि इस दौरान अकाली दल की नेत्री मनप्रीत कौर उर्फ शिबाना बैगम ने पुलिस मुलाजिमों के साथ हाथापाई की और हवलदार जसविंदर सिंह की वर्दी फाड़ी। यही नहीं उसने अपने पति इकबाल खान को भगाने में मदद की। पुलिस ने अकाली नेत्री मनप्रीत कौर उर्फ शिबाना बेगम के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उधर, मनप्रीत कौर उर्फ शिबाना बेगम ने कहा कि पुलिस ने उसके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया है। जबकि उसने किसी मुलाजिम से न तो हाथापाई की और न ही वर्दी फाड़ी है। मनप्रीत ने कहा कि उसने किसी पुलिस मुलाजिम की वर्दी फाड़ना तो दूर किसी को छुआ तक नहीं। इस संबंध में सांसद प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि उनके पास आई रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने अकाली नेत्री के साथ धक्का किया है तथा यह धक्का छुपाने के कारण पुलिस ने उस पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें