दो युवकों ने छात्र से किया कुकर्म
नंगल। एक गांव में दो युवकों ने बारहवी के छात्र को जंगल में ले जाकर कुकर्म किया। पीड़ित छात्र की मां ने शिकायत पर थाना नंगल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई बलबीर बताया कि पीड़ित छात्र की माता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि गांव के ही दो युवाओं विपन कुमार पुत्र हरदेव सिंह व प्रिंस पुत्र शमशेर ने 18 अप्रैल को उसके बेटे को किसी का घर पूछने के बहाने बुलाया और बहला फुसला कर गांव के ही साथ लगते जंगल में ले गए। वहां दोनों ने उसके बेटे से कुकर्म किया। एएसआई ने बताया पीड़ित बालक का मेडिकल कराने के बाद दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिये छापामारी की जा रही है।