फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

0पावरकॉम मुलाजिम के खिलाफ गुंडागर्दी का आरोप, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पावरकॉम मुलाजिम पर हमले का आरोप, मामला दर्ज
विज्ञापन

बरनाला।
गांव काहनेके में दूसरी जगह पोल गाड़ने की बात कहने पर पावरकॉम के लाइनमैन दर्शन सिंह निवासी भैणी फत्ता ने अजायब सिंह पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। लोगों का विरोध देख हमलावर घटनास्थल से फरार हो गया। जानकारी देते एएसआई दिलबाग सिंह ने कहा है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा उसका पता लगाने के लिए पावरकॉम को सूचना भेज दी है।
विज्ञापन

तपा के सरकारी अस्पताल में दाखिल अजायब सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी काहनेके ने बताया कि उसकी जमीन गांव कालेके में है। उसके पास से बिजली की ढीले तार गुजर रहे थे। उन्हें कसने के लिए पावरकॉम का मुलाजिम दर्शन सिंह बिजली का पोल व अन्य सामान लेकर उसकी जमीन में दाखिल हुआ था। वह उसकी जमीन में पोल गाड़ने लगा था। उसे रोक कर पोल को कुछ दूरी पर लगाने को कहा गया था। इसपर वह जिद्द पर अड़ गया कि पोल वहीं गाड़ा जाएगा। ऐसा नहीं करने पर जैसे ही उसने रोकने की कोशिश की तो उसने लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें