फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाजायज रूप से चल रही शराब की 7 अवैध ब्रांचें बंद करवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब ठेकों की 7 अवैध ब्रांचें बंद कराईं
विज्ञापन

पुलिस ने ब्रांचों में रखी शराब कब्जे में लेकर संचालकों पर दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
एसएसपी केतन बलिराम पाटिल निर्देशों पर कार्यवाई करते हुए पुलिस ने शहर में अवैध रूप से चल रही शराब ठेकों की 7 ब्रांचें बंद कराई। पुलिस ने ब्रांचों में रखी शराब बरामद कर संचालकों पर मामला दर्ज किया है।
डीएसपी गुरबिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें पिछले काफी समय से सूचना मिल रही थी कि हाल ही में नए शराब ठेके हासिल करने वाले कुछ ठेकेदारों ने कई अतिरिक्त ब्रांचें खोल रखी है। इस पर थाना नंबर एक और दो की पुलिस ने शनिवार की रात लाइनपार क्षेत्र में 7 अवैध ब्रांचें बंद कराई। थाना नंबर 2 की पुलिस ने अमन, मनोज कुमार व प्रेम प्रकाश की ओर से चलाई जा रही 3 अवैध ब्रांचों से 650 लीटर शराब बरामद की है। थाना नंबर एक की पुलिस ने बलविंदर सिंह व बलराज सरां, अशोक कुमार घल्लू व पंचायत मेंबर रोशन लाल की अवैध ब्रांचों में छापामारी कर 780 लीटर शराब बरामद की। सभी ब्रांचों तो बंद करा दिया गया है। डीएसपी ने बताया कि एक्साइज विभाग के रिकार्ड के अनुसार शहर में कुल 23 ठेके मंजूर हैष कुछ लोग अवैध रूप से ठेकों की ब्रांचें चलाकर आबकारी अधिनियम की अवहेलना कर रहे थे। यह कार्रवाई थाना नंबर 1 के प्रभारी परमजीत कुमार व थाना नंबर 2 के प्रभारी चंद्र शेखर की अगुवाई में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी ने कहा कि श्सड़कों के किनारे रेहडियों पर खड़े होकर दारू पीने व पिलाने वाले लोगों अलावा शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मुलाजिम नाकेबंदी के दौरान ऐल्कोमीटर से वाहन चालकों की जांच करेंगें। घरों में नाजायज तौर पर हो रही शराब की होम डिलीवरी के बारे में डीएसपी ने बताया कि इसके लिए भी पुलिस ने विशेष अभियान चला रखा ह। आबकारी अधिनियम में किए गए संशोधन की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि लगातार तीन बार अवैध रूप से शराब बेचते हुए पकड़े जाने पर थाने में आरोपी की जमानत नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें