फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोद लेकर बच्ची को प्रताड़ित करने वाली महिला पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोद लेकर बच्ची को प्रताड़ित करने का आरोप, केस
विज्ञापन

अबोहर। गांव काला टिब्बा निवासी एक बच्ची को गोद लेकर उससे नौकरानी की तरह घरेलू कार्य करवाने और उसे प्रताड़ित करने वाली महिला के खिलाफ थाना नंबर 1 की पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़िता की मां ने पुलिस कोे बताया कि उसका पति जेल में सजा काट रहा है और उसके चार बेटियां हैं। उसके रिश्तेदारों के माध्यम से उसके घर आने वाली गुरुकृपा कॉलोनी निवासी बबली उर्फ ज्योति के संतान न होने से उसने उनकी बेटी को गोद लेने की इच्छा जताई। साथ ही आश्वासन दिया कि वह रीना को अपनी बेटी की भांति ही प्यार दुलार देगी। रानी ने आरोप लगाया कि बबली ने रीना को घर ले जाकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पुलिस ने रानी के बयान पर बबली के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें