फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टावरों की बैटरियां तथा ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले दो लोग पड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
रोपड़।
विज्ञापन

जिला पुलिस ने मोबाइल टावरों से बैटरी और ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
एसएचओ सदर राजपाल सिंह और सीआईए स्टाफ के इंचार्ज अतुल सोनी ने बताया कि तीन अप्रैल को आईआईटी बिरला फार्म, फूल कलां में जीओ कंपनी के लगे टावरों से जनरेटर की बैटरी, डीजल चोरी हो गया। मियांपुर नजदीक रेलवे लाइन टावर से एक जनरेटर की बैटरी और डीजल चोरी हुए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के दौरान नाकाबंदी कर संजीव कुमार निवासी गांव मरदाहेड़ी जिला पटियाला को गिरफ़्तार किया गया। उसने पूछताछ में माना कि उसने परमजीत सिंह उर्फ पम्मी निवासी गांव दुबेटा थाना नालागढ़ के साथ मिलकर कर आईआईटी बिरला फार्म, फूल कलां के टावर, टावर नजदीक रेलवे लाइन मियांपुर, टावर नजदीक बस स्टैंड घनौली से जनरेटरों में से तेल और बैटरियां चोरी की थी। पंजौली गांव से एक ट्रांसफार्मर, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुरखाली से एक एलसीडी चोरी की थी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों से चोरी की पांच बैटरियां, एक एलसीडी, ट्रांसफ़ार्मरों में से निकाला तांबा करीब 20 किलो और ट्रांसफ़र्मरों में से निकाला डीजल करीब 20 लीटर बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि इनकी गिरफ़्तारी से थाना मोरिंडा, थाना सिंह भगवंतपुर और थाना सदर के एरिया में हुई आठ चोरी की वारदातें ट्रेस हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें