फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से साईकिल सवार छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा की मौत
विज्ञापन

फाजिल्का। एफएफ रोड स्थित गांव झुग्गे लाल सिंह के निकट सोमवार दोपहर कार की टक्कर से साइकिल सवार आठवीं कक्षा की छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार छोड़ फरार हो गया। लाधुका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के सरकारी अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

गांव झुग्गे लाल सिंह वाला निवासी प्रेम सिंह ने बताया कि उसकी बेटी अमनदीप कौर लाधुका के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा थी और रोज की तरह सोमवार को छुट्टी के बाद स्कूल से वापस आ रही थी। इसी दौरान कार सवार ने उसे टक्कर मार दी और दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इससे अमनदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने मृतक छात्रा के पिता के बयानों पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें