नशीली दवाओं के साथ एक गिरफ्तार
नंगल।
जिला पुलिस प्रमुख राजबचन सिंह संधू के निर्देश और डीएसपी रमिंद्र सिंह काहलों के नेतृत्व में नंगल पुलिस ने एक युवक से नशे के तौर पर प्रयोग की जाने वाली दवाएं बरामद की हैं। थाना प्रभारी सन्नी खन्ना ने बताया कि नंगल पुलिस की ओर से नंगल के निकटवर्ती गांव कंचेहड़ा के पास नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान गुरिंद्रपाल सिंह निवासी शामपुर जिला रूपनगर को रोककर तलाशी ली गई तो उसके बैग से पुलिस को एबल की 60 शीशी, 65 नशीले टीके, 25 सूईयां बरामद हुई। उन्होंने कहा कि पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।