मुस्लिम लड़की घर से लापता, अपहरण का केस
बरनाला। जिला की शहणा पुलिस ने एक मुस्लिम लड़की के घर से लापता होने संबंधी अपहरण का केस दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है। थाना शहणा के सहायक थानेदार जरनैल सिंह ने बताया कि लड़की के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी लड़की अपनी बुआ के पास गांव शहणा आई थी और 8-9 माह से रह रही थी। लेकिन गत 18-19 अप्रैल की दरमियानी रात को उसकी लड़की को शादी कराने का झांसा देकर बरगलाकर ले गया। जिसका कोई सुराग नहीं मिल रहा। थानेदार जरनैल सिंह ने बताया कि लड़की के लापता होने संबंधी अज्ञात व्यक्ति पर अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। लड़की की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।