फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा ने अपने भांजे पर दागी गोलीयां, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मामा ने अपने भांजे पर दागी गोलियां, गंभीर
विज्ञापन

होशियारपुर।
मामूली तकरार ने उस समय खूनी रंग ले लिया जब गुस्से में आए मामा ने अपने भांजे पर गोलियां चला दी। गंभीर हालत में भांजे को तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसको एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना का पता लगते ही जिला पुलिस प्रमुख जे. इलनचेलियन, डीएसपी सिटी सुखविंदर सिंह, इंस्पेक्टर नरिंदर कुमार तथा पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गई तथा घटना की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार परमजीत सिंह उर्फ प मा निवासी पंडोरी बीबी, स्थानीय मु य मंडी में पार्किंग की ठेकेदारी करता है व उसका भांजा सुखविंदर सिंह (27) पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गोचर जिला रोपड़ भी उसके साथ पहले काम करता था। सूत्रों अनुसार पिछले कुछ समय से सुखविंदर सिंह एक शराब के ठेकेदार से काम करने लग पड़ा। बताया जाता है कि आज बाद दोपहर सुखविंदर सिंह मंडी आया हुआ था तथा दोनों मामे-भानजे में आज बाद दोपहर करीब 3:30 बजे किसी बात को लेकर बहसबाजी शुरू हो गई, जिसके बाद गुस्से में आए परमजीत सिंह ने भांजे सुखविंदर सिंह पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। 2 गोलियां उसके जांघों पर, 1 कोहनी पर और एक पेट की एक साइड पर लगी। पुलिस अनुसार घटना के बाद परमजीत सिंह उर्फ पम्मा मौके से फरार हो गया। घटना स्थान पर पहुंचे जिला पुलिस प्रमुख जे. इलनचेलियन ने कहा कि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें