सड़क हादसों में दो व्यक्तियों की मौत
बरनाला। जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। संबंधित थानों की पुलिस ने पुलिस आरोपी वाहन चालकों को खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
थाना तपा के हवलदार गुरदास सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता गुरविंद निवासी धौला ने बयान वह बाइक पर तपा से गांव धौला जा रहा था। मेहता चौक तपा के पास बरनाला की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक सवार गुरचरण सिंह निवासी डिंग को टक्कर मार दी। इससे गुरचरण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हवलदार ने बताया कि चश्मदीद गवाह के बयानों पर अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
अन्य हादसे के बारे में थाना सिटी के एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि लाल बादशाह निवासी बरनाला ने बयान दर्ज कराया कि वह अपने मामा सेमी सांदा के साथ साइकिल पर सवार होकर गुरुद्वारा बाबा काला महिल स्टेडियम की तरफ जा रहा था। पीछे से आ रहे अज्ञात टेंपो ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में उसके मामा सेमी सांदा की मौके पर मौत हो गई और वह घायल हो गया।