फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाबी हमले में महिला सहिती दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तेजाब के हमले में महिला सहित दो घायल
विज्ञापन

फाजिल्का। बार्डर रोड पर स्थित छाबड़ा कंडे के पास एक गली को प्लाट के रूप में खरीदने वाले खरीददार व उस प्लाट के साथ रहने वाले परिवार के बीच विवाद के चलते शुक्रवार को हुए तेजाब के हमले में एक महिला व दो युवक घायल हो गए। उनमें से दो को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। अस्पताल में भर्ती मंजू छाबड़ा व उसके भतीजे मोहित ने बताया कि 2008 व 2013 की रजिस्ट्री में उनके प्लाट के आगे हाईवे, पीछे एमसी कालोनी की गली व साथ में 22 गुणा 80 फुट की एक गली लगती है। लेकिन उसके बाद सत्तापक्ष के साथ मिलकर एक भाजपा नेता ने कौड़ियों के भाव उक्त गली वाली जगह खरीद ली। तब से लेकर अब तक यही विवाद चल रहा है कि वह जगह गली के लिए छोड़ी गई है जबकि उक्त नेता उस पर कब्जा करना चाहता है। इसके चलते वह कई बार उन्हें धमकियां दे चुका है। जब उसने उक्त जगह पर निर्माण कर कब्जा करने का प्रयास किया, जिसका विरोध करने पर वहां मौजूद 20-25 लोगों ने उनके साथ झगड़ा शुरू कर दिया व तेजाब फेंककर उसे, मोहित व परिवार के अन्य सदस्य चन्नी को घायल कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें