फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी, खेतों से शव ब

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी जोडे़ ने की खुदकुशी, खेत से शव बरामद
विज्ञापन

6 अप्रैल को शादी वाले दिन घर से फरार हो गई थी युवती
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
जिले के कस्बा रूडे़के कलां में एक प्रेमी जोडे़ ने कोई जहरीली वस्तु निगलकर खुदकुशी कर ली। उनके शव मंगलवार को खेत से बरामद किए गए। थाना प्रभारी मनजीत सिंह ने बताया कि गांव वासी शादीशुदा गुरप्रीत सिंह और युवती कर्मजीत कौर 6 अप्रैल को संदिग्ध हालात में घर से गायब हो गए थे।
युवती के परिजनों के बयान पर उसे भगाकर ले जाने वाले गुरप्रीत सिंह, उसके पिता बलवीर सिंह और उसके परिवार वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। थाना प्रभारी ने बताया कि कर्मजीत कौर की 6 अप्रैल को शादी थी। वह उसी दिन अलसुबह 4 बजे ही अपने प्रेमी गुरप्रीत सिंह के साथ भाग गई। वहीं पुलिस लड़की वालों के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गुरप्रीत के परिवार वालों से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को उनको किसी ने सूचना दी कि दो शव गांव रूडे़के कलां के खेत में पडे़ हैं। जब जाकर देखा तो यह शव गुरप्रीत सिंह और कर्मजीत कौर के थे, जिन्होंने जहरीली वस्तु निगल रखी थी। थाना प्रभारी मनजीत सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच के लिए सहायक थानेदार गुरजंट सिंह की ड्यूटी लगा दी गई है। शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल बरनाला लाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद दोनों के परिजनों के बयान लिए जाएंगे। उसके बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें