मादक पदार्थों समेत सात तस्कर काबू
होशियारपुर। अलग-अलग पुलिस ने सात तस्करों को काबू कर उनसे भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए है। थाना बुल्लोवाल की पुलिस ने जसवीर सिंह उर्फ गोरा निवासी फतिहगढ़ नियाड़ा को काबू कर उससे 9 हजार मिली शराब बरामद की है। महिलपुर पुलिस ने करनैल सिंह उर्फ कैली निवासी नंगल कलां से 13 हजार 500 मिली शराब बरामद कर उसे गिरफ्तार किया। बाद में पुलिस ने दोनो आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया। गढ़शंकर पुलिस ने मनजीत सिंह निवासी हियातपुर व सर्वजीत सिंह निवासी कुकड़ को काबू कर उससे भारी मात्रा में प्रतिबंधित टीके बरामद किए है। मॉडल टाऊन पुलिस ने स्थानीय रेलवे फाटक के निकट 63 ग्राम नशीले पाउडर समेत बद्रीनाथ निवासी जहानखेलां व अमरीक सिंह निवासी अलाहाबाद को काबू किया। थाना बुल्लोवाल की पुलिस ने गणेश लाल निवासी हरदोखानपुर को काबू कर उससे दो किलो चूरा पोस्त बरामद किया है।