फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ामला लूटपाट का

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन दिखाने के बहाने लूटी नकदी और सोने की रिंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
बरनाला के व्यापारी को जमीन दिखाने का बहाना बनाकर एक बदमाश उसे गांव बीहला के खेतों में ले गया। सुनसान जगह पर बाइक रोककर उसने रिवाल्वर निकाली और व्यापारी से लूट कर फरार हो गया। पुलिस स्टेशन टल्लेवाल के प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि घटनी संबंधी पुलिस को शिकायत मिल गई है। सीसीटीवी में आरोपी उसके साथ पीड़ित बाइक पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन फुटेज में आरोपी का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। कैमरे में देखने की कोशिश करेंगे। देवीदयाल पुत्र गिरधारी लाल निवासी गांव बीहला ने बताया कि वह गांव में ही दुकान करता है। रविवार को दोपहर करीब दो बजे एक शख्स उसके पास आकर रुका और कहा कि उसने कुछ व्यापारिक काम करने के लिए गांव के पास ही 4 एकड़ जमीन खरीदनी है। वह जमीन उनको दिखाना चाहता है। उसके भरोसे मेंवह उसके साथ बाइक पर बैठ कर चला गया। गांव बीहला के बाहर खेतों में जाकर आरोपी ने खेत की तरफ इशारा करते हुए कहा ये जमीन उन्होंने खरीदनी है। इसके बाद सुनसान जगह पर उसने बाइक रोकी और रिवाल्वर निकाल उसे सब कुछ निकालने को कहा। आरोपी ने उसकी जेब से 15 हजार की नकदी, हाथों में पहनी हुई सोने की रिंग लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें