फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएमओ की शिकायत पर हुई कारवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बरनाला। सिविल अस्पताल बरनाला में महिला स्टाफ व मरीजों के साथ आई लड़कियों व महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोपी के खिलाफ थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एसएमओ जसवीर सिंह औलख की शिकायत पर पर केस दर्ज किया है। सहायक थानेदार मग्घर सिंह ने बताया कि सतनाम सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी घुन्नस मरीज रिश्तेदार के साथ सिविल अस्पताल बरनाला में पिछले दिनों से आया था। वह सिविल अस्पताल के महिला स्टाफ व दाखिल मरीजों के साथ आई महिलाओं व लड़कियों से छेड़छाड़ करता था। इसकी शिकायत अस्पताल के महिला स्टाफ ने एसएमओ से की। इस पर एसएमअ. ने थाना सिटी कोतवाली में शिकायत दी। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें