फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरकेएस. स्कूल के पूर्व कैशियर विरुद्ध मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल के पूर्व कैशियर के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। स्थानीय शिवाला सूदां स्थित आरकेएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अध्यक्ष संजीव सूद ने पूूर्व कैशियर पर स्कूल की ईमेल आईडी हैक कर उसका दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। इस बारे में जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक मोगा को दिए शिकायत पत्र में संजीव सूद ने कहा कि कथित आरोपी स्कूल में बतौर कैशियर नौकरी करता था। उसको स्कूल प्रशासन ने नौकरी से हटा दिया, लेकिन उसने स्कूल की ईमेल आईडी हैक कर ली। मामले को गंभीरता से लेते पुलिस ने इसकी जांच साइबर क्राइम मोहाली के पास भेजी, जिस पर आईजी साइबर क्राइम की ओर से जांच के बाद कथित आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर थाना सिटी साउथ मोगा में मामला दर्ज किया गया। इस मामले की अग्रिम जांच थाना सिटी साउथ मोगा के प्रभारी इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह की ओर से की जा रही है। कथित आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें