फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बीमार, ईलाज के लिए बना मुन्ना भाई पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे की जगह परीक्षा देता मुन्ना भाई दबोचा
विज्ञापन

हस्ताक्षर में फर्क आने पर हुआ संदेह, आधार कार्ड मांगने पर खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मंगलवार को ली गई 10वीं कक्षा की साइंस की परीक्षा में दूसरे विद्यार्थी की जगह पेपर देते एक एकेडमी संचालक को स्टाफ ने धर दबोचा। उन्होंने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी मोहन लाल कुदाल मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की।
सिंह सभा कन्या खालसा सीसे स्कूल के परीक्षा केंद्र में सुपरिंटेंडेंट सुनील कुमार और मोनिका रानी ने बताया कि टेंडर धर्म नगरी स्थित एक स्कूल से री-अपीयर के परीक्षार्थी चरणजीत के स्थान पर एक अकेडमी संचालक बनवारी लाल उर्फ अजय कुमार निवासी गांव गोबिंदगढ़ पेपर दे रहा था। परीक्षा शुरू होने के बाद जब उन्होंने इस परीक्षार्थी से हस्ताक्षर करवाए तो उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने परीक्षार्थी का आधारकार्ड मांगा जो वह देने में आनाकानी करने लगा। इस पर संदेह और पुख्ता हो गया। इसके बाद असली परीक्षार्थी चरणजीत और नकली मुन्ना भाई की फोटो का बारीकी से मिलान किया गया तो मामला सामने आ गया। सुपरिंटेंडेंट ने शीघ्र ही पुलिस को सूचित कर नकली परीक्षार्थी बनवारी लाल को उनके हवाले कर दिया और मामले के बारे में संबंधित अधिकारियों को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनवारी लाल ने बताया कि उसकी मां बीमार रहती है। उसके इलाज के लिए उसे पैसों की जरूरत है इसलिए वह पैसे लेकर दूसरे परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा देता है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी वह कई सेंटरों पर अन्य बच्चों के स्थान पर परीक्षा दे चुका है। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी मोहन लाल कुदाल ने बताया कि मामले की रिपोर्ट बनाकर जिला शिक्षा अधिकारी को भेज दी गई है। नकली और असली दोनों परीक्षार्थियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें