एसटीएफ ने आलू से भरे ट्रक से 20 बोरी भुक्की पकड़ी
ड्राइवर ओर क्लीनर गिरफ्तार, तस्करी करवाने के आरोप में ट्रक मालिक नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
राज्य सरकार की ओर से नशों को थामने के लिए स्थापित विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने आलूओं से भरे ट्रक में से 20 बोरी भुक्की बरामद की है। एसटीएफ ने आरोपियों खिलाफ थाना मेहना में केस दर्ज करके ड्राइवर ओर क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है और तस्करी करवाने के आरोप में ट्रक मालिक नामजद किया गया है।
स्थानीय डीएसपी विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) कुलदीप सिंह सोही ने प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि उनको सूचना मिली थी कि बाघापुराना की ओर से आए ओर जगरांव जा रहे आलू से भरे ट्रक में भारी मात्रा में भुक्की भी है। उन्होंने सूचना मिलने पर थाना मेहना पुलिस के सहयोग से मोगा-लुधियाना राष्ट्रीय मार्ग पर नाकाबंदी कर ली। उन्होंने ट्रक रोका तो ड्राइवर घबरा गया। उन्होंने सख्ती से पूछताछ शुरू की तो ड्राइवर ओर क्लीनर ने ट्रक में आलू नीचे भुक्की भी है। इस मौके ट्रक की तलाशी दौरान 20 किलो वजन की 20 बोरियां कुल 4 क्विंटल भुक्की बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि ट्रक में भुक्की छिपाने के लिए खराब आलू भरा हुआ था। उन्होंने बताया कि ट्रक ड्राइवर की पहचान गगनदीप सिंह गांव आधनी (लंबी)जिला श्री मुक्तसर साहिब और क्लीनर की पहचान गुरमुक्ख सिंह गांव फतेहगढ़ कोरोटाना (धर्मकोट)के तौर पर हुई। उन्होंने बताया कि तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा ट्रक भी कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि तस्करी करवाने के आरोप में ट्रक मालिक दर्शन सिंह उर्फ बिट्टू गांव फतेहगढ़ कोरोटाना (धर्मकोट) को नामजद कर लिया गया है।
इस मौके श्री सोही ने बताया कि पंजाब में नशों को थामने एवं गैंगस्टरों को नकेल डालने के लिए एडीजीपी हरप्रीत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने विशेष योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ शुरू की गई इस मुहिम में ओर भी तेजी लाई जायेगी। उन्होंने बताया कि एसटीएफ की नशा तस्करी के लिए बदनाम गांव दौलेवाला, नूरपुर हकीमा और कोट महुंमद आदि गांव पर खास नजर है। उन्होंने दावा किया कि एसटीएफ और पुलिस की सख्ती कारण कई तस्कर भूमिगत हो गए हैं या कहीं ओर चले गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मुहिम को हलका नहीं पडने दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि नशे की सप्लाई चेन तोडने के लिए तस्करों से नशों की तस्करी, बेच एवं खरीद की बारीकी से जांच की जा रही है।
फोटो कैप्शन - मोगा के थाना मेहना में गिरफ्तार आरोपियों के साथ डीएसपी (एसटीएफ) कुलदीप सिंह सोही व अन्य।