आलू व्यापारी से एक लाख की लूट
बरनाला। कस्बा शैहणा के पास ईशर सिंह वाला लिंक रोड पर तीन नकाबपोश लुटेरे मोटरसाइकिल सवार आलू व्यापारी से दो मोबाइल व एक लाख रुपए लूट ले गए। थाना शैहणा के प्रभारी इंस्पेक्टर अनवर अली ने कहा कि अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटना बुधवार की है। वीरवार तक पुलिस के हाथ लुटेरों का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। थाना प्रभारी ने कहा कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं और लूटे गए मोबाइल की लोकेशन सर्च की जा रही हैं। उन्होंने कहा लुटेरों का सुराग लगाया जा रहा है। सुराग लगाकर जल्द ही लुटेरों को दबोच लिया जाएगा।