दहेज उत्पीड़न में पति समेत 4 नामजद
बरनाला। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की पिटाई करने के आरोप में ससुराल परिवार के खिलाफ थाना सिटी में केस दर्ज किया गया है। पुलिस चौकी बस स्टैंड के इंचार्ज चरनजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता इशराना खातून निवासी खेड़ी दुरगमपुरा जिला मुजफ्फरनगर हाल आबाद बखाना तर्कशील चौक ने दरखास्त पुलिस अधिकारियों को दी कि उसकी शादी करीब 8 वर्ष पहले दिलशाद अहमद से हुई थी। शादी के बाद से पति और ससुराल परिवार उसको और दहेज लाने के लिए मारपीट करते हैं। पुलिस ने शिकायत की पड़ताल करने के बाद आरोपी दिलशाद अहमद, ससुर यसीन अहमद, सास मोमीना निवासी खेड़ी दुरगमपुरा, जिला मुजफ्फरनगर के विरुद्ध केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।