ठगी के आरोप में ट्रेवल एजेंट नामजद
होशियारपुर। विदेश भेजने का झांसा देकर कथित तौर पर एक लाख 60 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में थाना चब्बेवाल की पुलिस ने एक ट्रेवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत गांव चक मलां के निवासी मनप्रीत ने उसे थाईलैंड ले जाकर काम पर लगवाने की बात कर आरोपी ट्रेवल एजेंट संदीप राय ने उससे एक लाख 60 हजार रुपये ले लिए। बाद में न उसे काम पर लगवाया न ही उसके रुपये वापिस किए। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने जांच कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।