बुजुर्ग मां की मारपीट के आरोप में दंपति पर केस
बरनाला। स्थानीय अदालत में चलते केस को वापस करवाने के लिए एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से मिलकर बुजुर्ग मां से मारपीट कर दी। थाना सिटी पुलिस ने दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हवलदार बलदेव सिंह के अनुसार पीड़ित इकबाल कौर ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए कि उसके बेटे गुरलाल सिंह और बहू सिंदर कौर उसे धक्के मारकर कमरे में ले गए। वहां पर मारपीट के बाद कहा कि अगर उसने उनके खिलाफ लिया केस वापस न लिया तो वह उसका इससे भी ज्यादा बूरा हश्र करेंगे। हवलदार बलदेव सिंह ने बताया कि पीड़िता सिंदर कौर के बयान पर दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।