जेल में तैनात पेस्को कर्मी से मिला मोबाइल
बरनाला। जेल में ड्यूटी पर तैनात पेस्को (पंजाब एक्स सर्विसमैन कार्पोरेशन ) कर्मचारी चमकौर सिंह निवासी खेड़ीकलां से तलाशी के दौरान बिना सिम के मोबाइल फोन बरामद किया गया है। बताया गया आरोपी पेस्को कर्मी जेल में सजा काट रहे भदौड़ निवासी एक गैंगस्टर को मोबाइल देना चाहता था। थाना सिटी के प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जेल सुपरिंटेंडेंट गुरप्रीत सिंह शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दर्ज कर उसे जमानत पर रिहा कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना 28 फरवरी की शाम को घटी। पेस्को कर्मी चमकौर सिंह जेल के गेट में दाखिल होने लगा तो शक के आधार पर तलाशी ली गई। सि पर उसके पास से टच स्क्रीन वाला नया मोबाइल फोन बरामद हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि जेल में पेस्को के करीब 15 कर्मचारी तैनात हैं। पेस्को कर्मचारी की गतिविधियों का पता लगाने के लिए जांच एएसआई जसवीर सिंह को सौंपी गई है।