फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित खबर: सीआइए स्टाफ के हाथ लगा 140 पेटी शराब से भरा केंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंटर से 140 पेटी शराब बरामद
विज्ञापन

बरनाला। सीआईए स्टाफ की पुलिस ने गांव हंडिआया के पास 140 पेटी शराब से भरे कैंटर को कब्जे में लिया है सीआईए स्टाफ प्रभारी एसआई बलजीत सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात करीब सवा 9 बजे हंडिआया-बठिंडा मार्ग पर नाकाबंदी की गई थी। पुलिस को देखते ही कैंटर में सवार लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए। तलाशी में कैंटर में से अलग-अलग ब्रांड की 140 पेटी शराब बरामद हुई। एसआई बलजीत सिंह ने बताया कि जांच में पता लगा कि कैंटर में जगरूप सिंह उर्फ रूपा निवासी कोठे खजूर जगरांवा, परमजीत सिंह उर्फ बिल्ला, सोनी मिड्डा निवासी जगरावां जसविंदर सिंह उर्फ शिंदा निवासी रायकोट और उनके कुछ साथी सवार थे। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें