दो कारों की टक्कर में प्रिंसिपल की मौत
मानसा।
बुधवार को मानसा में दो सड़क हादसों में एक प्रिंसिपल व मानसा में किसी संस्कार पर आए सिरसा वासी एक बुजुर्ग की ट्रक नीचे आकर दर्दनाक मौत हो गई है। दोनों ही मामलों में थाना सदर व सिटी-2 मानसा की पुलिस ने मामला दर्ज करके अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहर के वार्ड नंबर 4 वासी प्रिंसिपल जसप्रीत सिंह बुधवार की सुबह अपनी आूॅल्टो गाड़ी से बठिंडा जिला के गांव मंडी कलां में अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे कि गांव ठुठियांवाली के नजदीक उनकी कार की सामने से आ रही एक स्कोडा गाड़ी से जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें प्रिंसिपल जसप्रीत सिंह वासी मानसा की मौके पर ही मौत हो गई। स्कोडा गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। थाना सदर के एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
दूसरी घटना शहर के रामबाग रोड पर घटी। सिरसा वासी बुजुर्ग साधु राम (51) मानसा में किसी व्यक्ति के संस्कार पर आया था। जब वह संस्कार करवाने के बाद बाहर निकला तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसको अपनी लपेट में ले लिया। साधुराम की गर्दन शरीर से अलग होने कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना सिटी-2 के मुखी गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक गुरसेवक सिंह वासी मानसा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।