फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पार कर आए पाक नागरिक को बीएसएफ ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन


सीमा पार कर आए पाक नागरिक को बीएसएफ ने किया गिरफ्तार
फाजिल्का। सीमा सुरक्षा बल की 96वीं बटालियन ने सोमवार रात को जीरो लाइन पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर आए एक पाक नागरिक को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कासिम अहमद पुत्र तुफेल अहमद वासी तहसील दसका जिला गुजरांवाला पाकिस्तान को सोमवार रात 12 बजे गिरफ्तार किया है। मामले में गिरफ्तार पाक नागरिक से कुछ बरामद न होने की बात कही जा रही है। पाक नागरिक को फाजिल्का की मुहार सेना चौकी के निकट फेंसिंग तार पार व जीरो लाइन के बीच भारतीय क्षेत्र से गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। रात के समय अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के पीछे क्या मकसद हो सकता है इस बारे में गहराई से जांच की जा रही है।

इस समाचार की फोटो एबीआर 2 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें