शौचालय गई महिला से सामूहिक दुराचार
फाजिल्का। थाना सदर इलाके के एक गांव में महिला ने दो लोगों के खिलाफ दुराचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि वह छह फरवरी की रात करीब नौ बजे घर के बाहर बने शौचालय में गई थी। इस दौरान गांव का ही गुरमीत सिंह व एक अज्ञात लड़का शौचालय के बाहर खड़े थे। दोनों उसे पकड़कर एक कमरे ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।