फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिगा घर से गायब, एक पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग लड़की लापता, एक नामजद
विज्ञापन

फाजिल्का। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय लड़की घर से लापता हो गई। उसके परिजनों ने गांव के एक युवक पर उसे अगवा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि उसकी बेटी 10वीं कक्षा की छात्रा है। बीती 7 जनवरी को वह स्कूल से घर आई तो गांव के सुनील कुमार ने किसी बच्चे के माध्यम से उसकी बेटी के पास मोबाइल भेजा। बच्चों उसकी लड़की को फोन देने के लिए आया तो उसकी पत्नी ने देख लिया और फोन छीन लिया। इसके बाद शाम करीब साढ़े चार बजे उसकी लड़की घर से लापता हो गई। उन्होंने सुनील कुमार पर ही उसे अगवा करने का आरोप लगाया। पुलिस ने सुनील कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें