नहर से मिला नौजवान का शव
बरनाला। थाना महल कलां के गांव सहजड़ा के रहने वाले युवक का शव बठिंडा ब्रांच नहर से मिला। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुट गए है। सहायक थानेदार सतपाल सिंह ने बताया कि जगराज सिंह निवासी सहजड़ा एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था। परिवारिक हालात ठीक नहीं होने के कारण वह मानसिक तौर पर परेशान रहता था। 7 फरवरी को जगराज सिंह घर से तैयार होकर काम पर गया था। शाम तक वापस घर नहीं आया। खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। इस पर पुलिस को भी सूचित किया गया। चार दिन बाद जगराज सिंह का शव बठिंडा ब्रांच दद्धाहूर नहर में उतराता मिला। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल बरनाला भेज दिया है। सहायक थानेदार सतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है मामला कत्ल का है या आत्महत्या का।