5 लाख 74 हजार की ठगी के मामले में दो पर केस दर्ज
बरनाला। जिला के थाना शैहणा की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 5 लाख 74 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में 2 व्यक्तियों पर केस दर्ज किया है। एएसआई गुरबचन सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गांव विधाता ने बताया कि जगदेव सिंह व अमनदीप सिंह निवासी गांव सुखपुरामोड़ के साथ उसकी मलेशिया भेजने की बात हुई, उन्होंने कहा कि उसका मलेशिया जाने के लिए 6 लाख रुपये खर्च आएगा। जगदेव सिंह व अमनदीप सिंह निवासी सुखपुरामोड़ ने शिकायतकर्ता से 5 लाख 74 हजार रुपये ले लिए, परंतु न तो उसे मलेशिया भेजा, न ही उसके रुपये वापस किए, इस तरह उन्होंने शिकायकर्ता कुलदीप सिंह के साथ 5 लाख 74 हजार रुपये की ठगी की है। पुलिस ने शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह के बयान के आधार पर जगदेव सिंह व अमनदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।