दहेज प्रताड़ना में पति और सास पर केस
मानसा।
शहर के वार्ड नंबर-10 की एक विवाहिता को परेशान करने पर दहेज की मांग करने के आरोप में थाना सिटी-2 मानसा की पुलिस ने पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को सुमन लता पुत्री सुरिंदर कुमार ने बताया कि उसका विवाह 25 अप्रैल 2012 को बठिंडा वासी नरेश कुमार के साथ हुआ था। विवाह के बाद उसका ससुराल परिवार उसे दहेज के लिए परेशान करने लगा। जांच के दौरान सुमन लता के पति नरेश कुमार, सास कमलेश कुमारी बठिंडा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच सहायक थानेदार जसविंदर सिंह कर रहे हैं।
नशे की गोलियाें और लाहन समेत दो काबू
मानसा।
विभिन्न थानों की पुलिस ने दो लोगों को काबू करके उनके पास से नशे की गोलियां और लाहन बरामद की है। एक आरोपी मौके से फरार हो गया। भीखी पुलिस ने एक महिला सोमा रानी वासी भीखी को काबू करके उसके पास से 80 नशे की गोलियां बरामद की हैं। सरदूलगढ़ पुलिस ने शहर में से कार सवार गांधी राम वासी सरदूलगढ़ को काबू करके उससे कार समेत 500 नशे की गोलियां बरामद की हैं। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इसी प्रकार कोटधरमू पुलिस ने गांव भम्मे खुर्द से हरप्रीत सिंह वासी भम्मे खुर्द से 150 लीटर लाहन बरामद की लेकिन वह मौके से फरार हो गया।
हवाई फायर करके दी धमकी, मामला दर्ज
मानसा।
घर पर ईंट मारकर हवाई फायर करके धमकियां देने के आरोप में झुनीर पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को गांव चैनेवाला वासी दर्शन सिंह ने बताया कि जब वह घर में मौजूद थे तो शाम के समय उनके घर में ईंटें गिरनी शुरू हो गई। इसके बाद हवाई फायर भी होने लगे। शोर मचने पर हवाई फायर करने वाले वहां से फरार हो गए। पुलिस ने गुरप्रीत सिंह, भोला सिंह, गुरदीप सिंह, लवप्रीत सिंह वासी चैनेवाला और आठ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दूसरी तरफ बुढलाडा वासी मनजीत कौर ने घने शहरी पुलिस को बताया कि उसने कुछ लोगों से 10 मरले जमीन ली थी। इसकी रजिस्ट्री करवाने का इकरारनामा करके उसको कब्जा दिया गया था। उसके बाद गुरमीत सिंह ने इस जगह की रजिस्ट्री अपनी बेटी सुखपाल कौर के नाम करवाकर दीवार गिराकर कब्जा कर लिया और ईंटें चोरी कर ली। सिटी पुलिस बुढलाडा ने गुरमीत सिंह, गुरलाल सिंह, नाजम सिंह, बिंदर सिंह वासी कलीपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।