न्यूज ब्रीफ की खबरें
दहेज के लिए परेशान करने के खिलाफ दो पर मामला दर्ज
मानसा।
एक विवाहिता को दहेज के लिए तंग करने व दिया गया समान खुर्द बुर्द के आरोप तले थाना सिटी-2 मानसा की पुलिस ने ससुर परिवार के दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिस की अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस को दी शिकायत में पूजा रानी वासी मानसा ने बताया कि उसका ससुर परिवार उसको दहेज लाने के लिए तंग परेशान करता आ रह था था और उसको विवाह में दिया गया समान भी खुर्द बुर्द कर दिया गया। पुलिस ने पूजा रानी के ब्यानों पर दीपक कुमार, मोहनी देवी वासी मलोट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
गांजा समेत जुआ खेलते पांच काबू
सिटी पुलिस बुढलाडा ने 150 ग्राम गांजा समेत एक व्यक्ति को काबू करिके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सिटी बुढलाडा के सहायक थानेदार बलविंदर सिंह ने बताया कि संजय महतो को काली मंदिर बुढलाडा नजदीक 150 ग्राम गांजे समेत काबू करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इसी पुलिस ने हंस राज, मिट्ठू सिंह, गुरप्यार सिंह वासी बुढलाडा को जुआ खेलते हुए 2650 रुपये समेत काबू करके उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
तेज रफ्तार वाहन द्वारा टक्कर मारने पर महिला की मौत, मामला दर्ज
सरकारी गोदाम बरेटा के पास साइकल रेहड़ी पर जा रहे पति पत्नी को एक अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार देने के आरोप में थाना बरेटा की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बरेटा पुलिस को महेंद्र सिंह वासी बरेटा ने बताया कि वह तथा उसकी पत्नी गुरमेल कौर साइकल रेहड़ी पर जा रहे थे कि तेज रफ्तार वाहन ने पीछे आकर उनको टक्कर मार दी, जिस में उनके चोटें लगी और उनकी रेहड़ी टूट गई। जख्मियों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही गुरमेल कौर की मौत हो गई। बरेटा पुलिस ने इस आरोप तले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
फैक्टरी आगे खड़ने से रोका, की मारपीट
सरदूलगढ़। फैक्टरी के गेट आगे खडने से रोकने पर एक व्यक्ति की मारपीट करने के आरोप तले सरदूलगढ़ पुलिस ने छह व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जिस में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। सरदूलगढ़ पुलिस को मुकेश कुमार वासी झंडा कला ने बताया कि उसने झंडा कला में चल रही फैक्टरी के गेट आगे खडने वाले कुछ व्यक्तियों को रोका तो इस रंजिश तले सम्मी सिंह, कीपा सिंह, लक्खा सिंह, काली सिंह, बंटी सिंह व सूरज सिंह वासी ढाणी झंडा कला ने उसकी मारपीट की, जिसको सरकारी अस्पताल सरदूलगढ़ में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया। सरदूलगए़ पुलिस ने इस आरोप तले उक्त व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
सरकारी पाइप की तोड़फोड़ व चोरी, मामला दर्ज
गांव नंदगढ़ में गंदे पानी की निकासी के लिए पाइप की तोडफ़ोड़ करने, उनको चोरी करने व सरकारी जायदाद को नुकसान पहुंचाने के आरोप तले झुनीर पुलिस ने 15 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। ब्लाक विकास व पंचायत अफसर झुनीर को सूचना मिली कि गांव नंदगढ़ में गंदे पानी की निकासी के लिए पाइप कुछ व्यक्तियों ने उखाड़ दी गई है ओर कुछ चोरी भी हो गई है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिस के बाद पुलिस ने गुरमीत सिंह, जग्गा सिंह, काली सिंह, कुलदीप सिंह, दर्शन सिंह, कुलदीप सिंह, गुरप्रीत सिहं, काला सिंह, भोला सिंह, कक्कू सिंह, धूड़ा सिंह, पीता सिंह, भोला सिंह, सुखमंदर सिंह, गग्गी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।