पहली पत्नी की मौत, दूसरी हुई प्रेमी संग फरार
बरनाला। बाजीगर बस्ती तपामंडी की एक विवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। विवाहिता के पति सतनाम सिंह ने बताया कि वह बस स्टैंड पर पकौड़ों की रेहड़ी लगाता है। उसकी शादी दो साल पहले कुलदीप कौर हनुमानगढ़ के साथ हुई थी। गत 19 जनवरी को जब वह अपने काम पर गया हुआ था तो पीछे से कुलदीप कौर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई और जाते वक्त गहने भी ले गई। जब वह शाम को घर गया तो पत्नी के घर न होने के कारण पड़ोस में से पूछा तो उन्होंने बताया कि वह शॉल में कोई लिफाफे में समान लपेटकर घर से बाहर की तरफ गई थी। जिसकी उसने सभी जगह पड़ताल की लेकिन न मिलने पर इसकी सूचना तपा पुलिस को दी। पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पहली पत्नी की मौत होने के बाद उसी की रिश्तेदारी में उसने दूसरा विवाह हुआ था। जबकि तपा की सिटी पुलिस के हवलदार गुरदास सिंह का कहना है कि शिकायत मिल गई है। मोबाइल की डिटेल खंगालकर प्रेमी को जल्दी ही काबू कर लिया जाएगा।