फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसा, संगरूर, बरनाला में सबसे ज्यादा गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवसेना ने उठाई मालवा में गैंगस्टरों पर नकेल डालने की मांग
विज्ञापन

बरनाला। मालवा क्षेत्र में सबसे अधिक गैंगस्टर पैदा हो रहे हैं और पंजाब में खालिस्तान की आवाज भी फिर से बुलंद हो रही है। पंजाब में किसी भी कीमत पर खालिस्तान नहीं बनने दिया जाएगा। यह बात शिवसेना हिंदुस्तान के लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अमित घई ने पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि मालवा क्षेत्र के तीन जिलों बरनाला, संगरूर, मानसा में सबसे ज्यादा गैंगस्टर पैदा हो रहे है, जो कभी भी आतंकवाद का रूप धारण करके देश के लिए खतरा बन सकते है। उन्होंने कहा कि मालवा क्षेत्र में पैदा हो रहे गैंगस्टर व बुलंद हो रही खालिस्तान की आवाज को दबाने के लिए शिव सेना हिंदुस्तान की तरफ से हर संभव प्रयास किया जाएगा। अगर इसके लिए संघर्ष भी छेड़ना पड़ा तो शिव सेना पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें