जमीन पर कब्जे की कोशिश में दंपति सहित तीन नामजद
होशियारपुर। अपने भाई की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश के आरोप में थाना चब्बेवाल की पुलिस ने एक दपंति सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक जानकारी के मुताबिक चब्बेवाल के निवासी कुलदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके भाई जसपाल सिंह ने अपनी पत्नी सर्बजीत कौर व बेटे हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के साथ मिल कर उसकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद तीनो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जाली फेसबुक आईडी बना युवती को भेजे अश्लील संदेश, नामजद
होशियारपुर । जाली फेसबुक आईडी बना कर युवती को अश्लील संदेश भेजने के आरोपी के खिलाफ थाना सदर की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक गांव नगर के निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस के पास इस संबंध में एक शिकायत की थी। उसने बताया था कि उसकी बहन को कोई जाली फेसबुत आईडी बनाकर अश्लील संदेश भेज रहा है। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी यादविंदर सिंह निवासी कैरो पट्टी जिला तरनतारन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।