पत्रकार रचना खैरा के खिलाफ दर्ज केस रद्द करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
पत्रकार रचना खैरा खिलाफ दर्ज केस खिलाफ वीरवार जिला मोगा के पत्रकार रोष जताते हुए एसडीएम मोगा सुखप्रीत सिंह सिद्धू को प्रधानमंत्री के नाम मांग पत्र दिया। इस मौके पत्रकार रचना खैरा खिलाफ दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच व साइबर सेल की ओर से दर्ज एफआईआर का विरोध जताया। पत्रकारों ने एकजुटता से मांग की कि पत्रकार के खिलाफ दर्ज केस वापस लिया जाए। इस मौके पंजाब यूनियन आफ जर्नलिस्ट पदाधिकारियों एवं समूह पत्रकारों ने सांझे तौर पर कहा कि आधार डेटा में सेंध की खबरें प्रकाशित करने के बदले पुलिस केस करने को प्रेस व विचारों की आजादी पर हमला बताया। वह केंद्र की हुकूमत से नहीं डरते, जिसने यह मीडिया की आजादी पर बड़ा हल्ला किया है। इस मौके पर कहा गया कि अगर सरकार प्रेस की आजादी में भरोसा रखती है तो रचना खैरा के खिलाफ केस वापस लेकर उन व्यक्तियों खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिन की ओर से आधार डेटा पूरी तरह सुरक्षित होने के दावे किये जाते रहे हैं।
फोटो कैप्श्न- मोगा में एसडीएम सुखप्रीत सिंह सिद्धू को मांग पत्र देते पत्रकार