फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
झपटमारों ने महिला से छीना नकदी से भरा पर्स
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। परिवार के साथ माल रोड स्थित रेस्तरां से खाना खाकर बाहर निकली महिला का पर्स बाइक सवार दो लुटेरों ने छीन लिया। पर्स में 50 हजार की नकदी और अन्य जरूरी सामान था। सूचना पर थाना डिवीजन आठ की पुलिस मौके पर पहुंची गई। पुलिस ने फिरोजपुर निवासी सोनीत कुमार की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सोनीत कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को वह लुधियाना में परिवार सहित खरीददारी करने के लिए आए थे। छह बजे वह माल रोड स्थित एक रेस्तरां में खाना खाने के लिए चले गए। खाना खाकर जब वह बाहर निकले तो उसकी बहन शालिनी नरूला आगे चल रही थी। उनके हाथ में पर्स था। उसमें 50 हजार की नकदी, कार्ड और इंटरनेट डोंगल था। इसी दौरान दो लुटेरे बाइक पर आए उनकी बहन के हाथ पर्स छीन लिया। जांच अधिकारी एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगे सभी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की है लेकिन उसमें आरोपियों का कुछ पता नहीं चल पाया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें