किराएदार की जानकारी नहीं देने का आरोपी गिरफ्तार
चंडीगढ़। मकान में रखे किराएदार के बारे में सूचना नहीं देने के आरोप में पुलिस ने बहलाना निवासी परमवीर चौहान पर आईपीसी-188 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस को किराएदार बारे सूचना न देकर सीआरपीसी-144 के तहत डीसी के जारी आदेशों की अवहेलना की। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया।