सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीते 12 गिरफ्तार
चंडीगढ़। सार्वजनिक स्थलों पर सरेआम पेग लगाने वालों के खिलाफ स्पेशल ड्राइव के 21वें दिन शनिवार को पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया। अलग-अलग पुलिस थानों की कार्रवाई कर आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया। 21 दिन में पुलिस ने अब तक सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीते कुल 233 लोगों को गिरफ्तार किया है।