थरमस में रखी हेरोइन व पाक सिम बरामद
फिरोजपुर। फिरोजपुर बार्डर रेंज के तहत पड़ते बीओपी जगदीश के पास से बीएसएफ जवानों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान तार पार जमीन में प्लास्टिक के थरमस में छिपाकर रखी गई एक पैकेट हेरोइन व एक पाक मोबाइल कंपनी का सिम बरामद किया है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि बरामद हेरोइन लगभग एक किलोग्राम की है। इसे बीओपी जगदीश की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ 29 बटालियन के जवानों ने रविवार की शाम सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद किया है। बताया जा रहा है कि धुंध के मौसम में प्रतिवर्ष ही इसी तरह की गतिविधियां पाक तस्करों की ओर से अंजाम दी जाती है, परंतु इस बार बीएसएफ के चौकस जवानों की सतर्कता तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर गया है, हालांकि पूरे पंजाब में सबसे ज्यादा इस बार पुलिस व बीएसएफ ने मिलकर फिरोजपुर जिले से ही हेरोइन बरामद की है।