अफवाह में बडे़ नोट ठिकाने लगा रहे लोग
बरनाला। बरनाला में जाली करंसी पकडे़ जाने का सिलसिला जारी है, गत रविवार को फिर से जाली करंसी पकड़ी गई है। जिला में जाली नोट पकडे जाने का यह तीसरा मामला है। इसके अलावा जाली नोट बंद होने की अफवाह के कारण छोटे व मध्यवर्गीय लोग 2000 के नोट चलाने को पहल दे रहे हैं। वहीं बडे़ लोग 2000 हजार के नोटों को बैंकों इत्यादि में ठिकाने लगाने को पहल दे रहे हैं। जबकि जाली नोट छापने का धंधा करने वाले 500 का नोट छापने को पहल दे रहे हैं। जिला पुलिस मुखी हरजीत सिंह ने कहा कि जिले में जाली नोट पकडे़ जाने की यह तीसरी घटना है। उन्होंने बताया कि थाना सदर की पुलिस के प्रभारी नायब सिंह के नेतृत्व में पुलिस चौंकी हंडियाया के प्रभारी जसवीर सिंह ने गश्त दौरान स्थानीय खुड्डी रोड से गत रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे में से 7500 रुपये की जाली करंसी बरामद की है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस चौकी जसवीर सिंह पुलिस पार्टी सहित जब खुड्डी रोड पर जा रहे थे तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया, जब उसे घेरकर तलाशी ली गई तो कब्जे में से 7500 रुपये की जाली करंसी बरामद हुई। पूछताछ के लिए आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा।