ठगी के आरोप में दो पर केस दर्ज
अबोहर। गांव दुतारांवाली निवासी एक युवती को नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में थाना बहाववाला पुलिस ने दो लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयानों में अरविंद कुमार पुत्र किशोरी लाल ने बताया कि गांव पंजावा माडल निवासी हंसराज व नई दिल्ली निवासी मुकेश कुमार ने उसकी बहन को बीएसएफ में सिपाही की नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे करीब 3 लाख रुपये लिए थे। बाद में न तो उसकी बहन को नौकरी लगवाया और न ही रुपये वापस किए। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर थाना बहाववाला पुलिस ने दोनों आरोपियों के धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है।