कार व बाइक की टक्कर में युवक की मौत
बरनाला। गांव अस्पालकलां के पास ऑल्टो कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार गुरप्रीत सिंह की मौत हो गई। थाना रुडे़के कला के प्रभारी इंस्पेक्टर मनजीत सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह (25) निवासी कोटदूना शनिवार शाम को अपने पिता करनैल सिंह की धनौला से दवा लेकर बाइक पर वापस लौट रहा था। गांव अस्पालकलां के पास एक अल्टो कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गुरप्रीत सिंह गंभीर जख्मी हो गया। उसे इलाके के लोगों ने सिविल अस्पताल धनौला पहुंचाया, लेकिन वहां पर उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी मनजीत सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह के पिता करनैल सिंह के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।